मप्र में 2 नई सड़के और 8 नए ब्रिज का होगा निर्माण, इन शहरों की चमकेगी किस्मत, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

Saroj kanwar
3 Min Read

MP News: सिंहस्थ के सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने राज्य में 8 नए ब्रिज और दो सड़कों की सौगात दी है। बता दे की कर्कराज मंदिर पार्किंग से ओ की माता ताक्षीपुरा पर फोरलेन पुल के साथ ही इंदौर रोड तपोभूमि में देवास रोड हामूखेड़ी मार्ग में शिप्रा नदी पर सड़क निर्माण के साथ पुल निर्माण होगा।

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जानकारी दिया कि नए ब्रिजों के बनने से तीर्थ का सर्किट तैयार होगा। बता दे की कालिदास अकादमी परिसर में पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम भी किया गया। मुख्यमंत्री ने 155 करोड़ की लागत वाली पीडब्ल्यूडी के 10 कार्यों का भूमि पूजन किया।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि पूल और सड़क का निर्माण कार्य होने से तीर्थ का सर्किट बनेगा और तीर्थ यात्रियों के लिए परिक्रमा का मार्ग भी सुविधाजनक हो जाएगा। इस नई सड़कों के बनने से इंदौर से उज्जैन जाने के लिए पांच नई सड़क उपलब्ध हो जाएंगे।

 यहां ब्रिज और सड़कों का होगा निर्माण

-15 करोड़ 18 लाख रुपए से हरिफाटक से रिंग रोड (इंदौर रोड भैरवगढ) पर शिप्रा नदी पर समानांतर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण (वाकणकर ब्रिज)।

-8.55 करोड़ से मंगलनाथ कमेड़ रोड पर नाले पर मौजूदा पुल के समानांतर पुल निर्माण।

-14.51 करोड़ से पीपलीनाका से भैरवगढ़ मार्ग पर शिप्रा नदी पर पूर्व से निर्मित पुल के समानांतर टू लेन सडक़ पर पुल निर्माण।

-10.40 करोड़ से नृसिंह घाट पर पूर्व से निर्मित पुल के समानांतर पुल निर्माण।

-14.56 करोड़ से भैरवगढ़ चौराहा सिद्धवट से अंगारेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर शिप्रा पर पुल निर्माण।

-18.32 करोड़ से तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग में शिप्रा नदी पर सडक़ निर्माण के साथ पुल निर्माण।

-16.90 करोड़ से कर्कराज पार्किंग से भूखीमाता लालपुल पहुंच मार्ग पर शिप्रा नदी पर नवीन फोरलेन पुल निर्माण।

-19.99 करोड़ से केडी गेट (दुर्गादास छतरी) से गोंसा रोड पर शिप्रा नदी पर फोरलेन मार्ग पर पुल निर्माण।

-16.89 करोड़ से महामृत्युंजय द्वार से नानाखेड़ा बस स्टेंड तक सडक़ निर्माण।

-19.58 करोड़ से मकोडिय़ाआम से सांदीपनि आश्रम तक सडक़ निर्माण।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *