मप्र बनेगा ब्रिजों का प्रदेश, राज्य के इन जिलों में 21 नए ब्रिजों का होगा निर्माण, CM ने दी जानकारी

Saroj kanwar
3 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश जल्द ही ब्रिजों का प्रदेश बनने वाला है। आपको बता दे कि राज्य एक नया रिकार्ड बनाने वाला है। अगले डेढ़ साल में मध्य प्रदेश में 21 नए ब्रिज का निर्माण होने वाला है जिसमें फ्लाईओवर ब्रिज के साथ ही रोड ओवर ब्रिज भी शामिल होंगे।

साल 2028 में मध्य प्रदेश में सिंहस्थ का आयोजन होने वाला है जिसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार सड़क निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं। सिहंस्थ 2028 में लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु मध्य प्रदेश आएंगे। इस दौरान साधु संतु और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।

 सख्त तेवर में दिखे मुख्यमंत्री मोहन यादव 

 मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंहस्थ की तैयारी को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 20-बीच का निर्माण अगले डेढ़ साल में हर हाल में पूरा करना जरूरी है इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि इसकी गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाए वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। एजेंसियों का मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सिंहस्थ में आएंगे 3 करोड़ श्रद्धालु 

 साल 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होगा जिसमें लगभग तीन करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं। इन श्रद्धालुओं के किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए स्थानीय स्तर पर यातायात की सुविधा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए फ्लाईओवर,रोड और ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

 जानिए कहां-कहां बनेगा ब्रिज

1- इंदौर रोड से आने वाले चिंतामण रेलवे स्टेशन वाले रोड पर बनेगा फोरलेन ब्रिज बनेगा 

-2- लालपुल के डाउन स्ट्रीम में रेलवे पुल के समानांतर भी नया ब्रिज बनाया जाएगा।

-3- इंदिरागांधी चौराहे से चामुंडा माता मंदिर तक एक नए ब्रिज का निर्माण होने वाला है।

-4- फ्रीगंज ROB के समानांतर एक नया ROB 58 करोड़ की लागत से बनने वाला है जिसका काम लगभग शुरू किया जा चुका है।

-5 – विक्रम नगर कड़छा ROB-25.44 करोड़ की लागत से बनने वाला है जो की बेहद शानदार होगा।

-6 – उज्जैन-बडनगर मार्ग पर 4.86 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा।

-7 – हरिफाटक से रिंग रोड तक वाकणकर ब्रिज के समानांतर 15.18 करोड़ से बनाया जाएगा ब्रिज। ०

-8- मंगलनाथ-कामेड पर नाले के ऊपर 8.55 करोड़ की लागत से समानांतर सब मर्सिबल ब्रिज का निर्माण होगा, भूमिपूजन हो चुका।

-9 – पीपलीनाका से भैरवगढ़ मार्ग पर पहले से बने ब्रिज के समानांतर 14.51 करोड़ की लागत वाला ब्रिज बनेगा। भूमिपूजन हुआ।

-10 – कर्कराज पार्किंग से भूखीमाता लालपुल मार्ग पर शिप्रा नगी पर बनेगा फोरलेन ब्रिज, 16.90 करोड़ की लागत, भूमि पूजन हो चुका।


 इसी के जैसा अन्य ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *