मप्र के इस शहर में IRSO के तर्ज पर बनेगा रिसर्च सेंटर, साइंस सिटी का भी होगा निर्माण, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

Saroj kanwar
2 Min Read

ISRO like research center in MP: मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान सरकार दे रही है। राज्य सरकार के द्वारा विज्ञान और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है और इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा में एक बड़ा ऐलान भी किया है।

उन्होंने उज्जैन को साइंस सिटी के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा इसके साथ ही इसरो के तर्ज पर मध्य प्रदेश में एक रिसर्च सेंटर भी बनाया जाएगा। CM ने जानकारी दिया की मेट्रोपॉलिटन सिटी में इंडस्ट्रियल बेल्ट तय करना हमारी प्रायोरिटी है जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा और मध्य प्रदेश का विकास भी होगा।

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रायसेन में रेल कोच फैक्ट्री बनाया जाएगा जिसका भूमि पूजन करने रेल मंत्री आएंगे। वही पीएम मित्र पार्क का भूमि पूजन भी किया जाएगा जिसका भूमि पूजन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा।

आईटी पार्क बनाने का प्रस्ताव

मप्र में श्रम कानून में बदलाव किया गया है। अब महिलाएं रात में भी काम कर सकेंगी। जहां इंडस्ट्री बनाई जा रहीं हैं वहीं हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। मप्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों में IT पार्क बनाने का प्रस्ताव है। इंदौर, भोपाल जैसे शहरों में स्टूडेंट पढ़ाई के साथ IT Sector में काम भी कर सकेंगे।

उज्जैन में ISRO की तर्ज पर RESEARCH CENTRE विधानसभा में CM मोहन यादव ने अहम ऐलान करते हुए बताया कि MP के उज्जैन में इसरो की तर्ज पर एक रिसर्च सेंटर बनेगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। उज्जैन में SCIENCE CITY भी विकसित की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *