मप्र के इस शहर में मांस मछली बेचने पर लगेगा  बैन, नियम तोड़ने पर मिलेगी कड़ी सजा, जाने क्या है कारण

Saroj kanwar
2 Min Read

Meat And Fish Ban : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी भोपाल में मांस मछली के बिक्री को लेकर प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। आने वाले त्योहार सीजन को ध्यान में रखते हुए लगभग 10 दिनों तक मुर्गा मांस और मछली बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 15 अगस्त से यह नया नियम प्रभावित होगा जो की 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

  सावन के बाद आने वाले दिनों में कई धार्मिक त्योहार है ऐसे में लोग मांस मछली का सेवन करना पाप समझते हैं। इस वजह से राजधानी भोपाल में अलग-अलग 10 दिनों में धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मांस मछली को प्रतिबंधित किया गया है।

अगर कोई विक्रेता इस नियम का उल्लंघन करते हुए मांस-मछली की बिक्री करते पाकड़ाया तो भोपाल नगर निगम द्वारा उसके साथ कड़ी कार्रवाई करते हुए बिक्री लाइसेंस निरस्त कर देगा।

इन दिनों में बंद रहेगा मास-मछली

-15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस

-16 अगस्त : कृष्ण जन्माष्टमी

-27 अगस्त : गणेश चतुर्थी

-28 अगस्त : पर्युषण पर्व

-3 सितंबर : डोल ग्यारस

-6 सितंबर : अनंत चतुर्दशी

-9 सितंबर : पर्युषण पर्व संवत्सरी उत्तम क्षमा दिवस

-2 अक्टूबर : गांधी जयंती

-7 अक्टूबर : वाल्मीकि जयंती

-21 अक्टूबर : भगवान महावीर का 2500वां निर्वाण दिवस

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *