मप्र के इस शहर में बनेगा भारत का पहला अलौकिक जैन तीर्थ स्थल, 100 करोड रुपए होंगे खर्च 

Saroj kanwar
2 Min Read

Jain Tirth Thubon: मध्य प्रदेश में देश का सबसे अलौकिक जैन तीर्थ स्थल बनने वाला है जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। जैन तीर्थ में शामिल अशोक नगर में स्थित शुभम में एक अरब की लागत से नंदेश्वर द्वीप बनाया जाएगा। इसमें पंचमुखी मंदिर के साथ-साथ 52 नवीन जिनालय भी बनाए जाएंगे इसके साथ ही पर्वत और नदी भी बनाया जाएगा।

 आपको बता दे कि इसका नक्शा तैयार कर लिया गया है जो बनने के बाद देश का सबसे खूबसूरत जैन तीर्थ स्थल होगा। यह तीर्थ स्थल बुंदेलखंड क्षेत्र में बनाया जाएगा।


अशोकनगर शहर से 32 किमी दूर स्थित दर्शनोदय थूबोन तीर्थ क्षेत्र है। जहां 26 जैन मंदिर हैं और सभी में 12वीं शताब्दी से पहले की सभी खडग़ासन प्राचीन प्रतिमाएं हैं। आपको बता दे अभी  इसे नंदीश्वर दीप बनाने की तैयारी की गई है और 30 करोड़ की लागत से पंचमुखी मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा जिसमें मूल नायक भगवान आदिनाथ का 15 फीट का प्रतिमा लगाया जाएगा।

 आपको बता दे यह जैन तीर्थ स्थल बेहद आधुनिक और खूबसूरत होगा जहां कई तरह की आधुनिक व्यवस्थाएं की जाएगी। करोड़ों की लागत से इसकी खूबसूरती बढ़ाई जाएगी और कई तरह के इंतजाम किए जाएंगे।

साथ ही चार अन्य मंदिर भी इसी में होंगे और सभी के द्वार एक मंडप में खुलेंगे। वहीं 55-55 लाख रुपए लागत से 52 जिनालय बनेंगे। साथ ही दो करोड़ रुपए लागत से पाषाण का विशाल सिंह‌द्वार बनेगा, जो मप्र का पहला द्वार होगा। सुदर्शन मेरु व नदी का निर्माण होगा, जिसमें नाव भी चलेगी। साथ ही मुनि सुधासागर महाराज ने दर्शनोदय तीर्थ क्षेत्र भूबोन का नाम सुदर्शनोदय तीर्थ क्षेत्र कर दिया है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *