मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के राजस्व में 6% की वृद्धि, समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए ये प्रमुख निर्देश

Saroj kanwar
2 Min Read

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024-25 में परिवहन विभाग से 4,874 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष अब तक 16 लाख 60 हजार वाहनों का पंजीयन हुआ है, जिनमें 2 लाख 58 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल हैं। प्रदेश में ऑन-रोड वाहनों की संख्या एक करोड़ 80 लाख के करीब है।

\

राजस्व वृद्धि के लिए चालान से प्राप्त राशि का अधिकार प्रधान आरक्षक को सौंपे जाने की अधिसूचना शीघ्र जारी होगी। बैठक में कैशलेस उपचार योजना और राहवीर योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विभागीय कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई।


सीएम के प्रमुख निर्देश 

बस संचालन और यात्री सेवाओं में नई तकनीक का उपयोग किया जाए।

बस स्टैंड और बस स्टॉप पर स्वच्छता और सुविधाएं अनिवार्य हों।

सभी यात्री बसों का बीमा अनिवार्य रूप से किया जाए।

दिव्यांग यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

अप-डाउन करने वालों को आवश्यक सुविधाएं मिलें।

बड़े शहरों की तरह गांवों और कस्बों के नाम मार्ग किनारे बोर्ड पर अंकित किया जाए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *