मध्य प्रदेश के जिले में 11 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, 12 अगस्त को होगा जनता को समर्पित

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्यप्रदेश के एक जिले सरदारपुर में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बना नया सिविल अस्पताल 12 अगस्त को आम जनता को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे, वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर भी मौजूद रहेंगी।

यह दो मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल करीब दो महीने पहले बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन लोकार्पण न होने के कारण अब तक पुराने भवन से ही स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही थीं। अब इसके औपचारिक उद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बुधवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की टीम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर आयोजन की रूपरेखा तय की। निरीक्षण करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती, एसडीएम आशा परमार, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, जनपद सीईओ मारिषा शिंदे, सीबीएमओ डॉ. अरुण मोहरानी, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजपा नेता नवीन बानिया, संजय बघेल, डॉ. बलबहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनील गामड़, पप्पू गामड़, ओंकार जाट, मदन चोयल, गिरधारी भाबर और युवा मोर्चा अध्यक्ष सोहन पटेल सहित कई लोग शामिल रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। यहां मिलने वाली सुविधाएं बड़े शहरों के अस्पतालों को भी टक्कर देती हैं। आधुनिक तकनीक से लैस यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम स्थल पर बैठने, मंच और सजावट की तैयारियों की भी समीक्षा की गई और सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *