मध्य प्रदेश के किसानों को कल शिवराज सिंह चौहान देंगे बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे इतने रुपए

Saroj kanwar
2 Min Read

Fasal Bima Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 11:30 अगस्त को मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में फसल बीमा योजना की राशि भेजी जाएगी।  इंद्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा रायसेन में BEML कि नई यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी सामने आई है।

कल मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेगी खुशखबरी

 शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मंच से यह जानकारी दी गई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सोमवार 11 अगस्त को पूरे देश के 30 लाख किसानों को तोहफा देने वाले हैं। 30 लाख किसानों के खाते में 3200 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

 इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों की सरकार है और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा कि मैं रायसेन में बचपन से आता रहा हूं। यहां पैदल भी घूमा हूं और साइकिल यात्रा भी की है। सुंदरलाल पटवा जी के नेतृत्व में यहां विकास की यात्रा प्रारंभ हुई थी।

आज मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से निर्यात लगभग 20 हजार करोड़ है और अब बीईएमएल की नई यूनिट के शिलान्यास से रायसेन जिला और भी तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *