मध्य प्रदेश के ओवरब्रिज पर फिर बुझी लाइटें, रात में सफर बना जोखिम

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर लगी करीब 60 एलईडी लाइटों में से 50 से अधिक बीते दो दिनों से बंद हैं। इससे रात में आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह ओवरब्रिज करीब दो साल पहले जनता के लिए खोला गया था। तब से यहां से ही मुख्य यातायात होता है, क्योंकि पुराना मातापुर रेलवे गेट अब बंद है। पहले भी दो महीने पूर्व इसी तरह 40 से अधिक लाइटें अचानक बंद हो गई थीं, जिन्हें सेतु निगम के इलेक्ट्रिकल विभाग ने दुरुस्त किया था। लेकिन समस्या फिर लौट आई है। इस समय केवल 4-5 लाइटें ही चालू हैं।

लोगों ने बताया कि अंधेरे के कारण पहले भी दो हादसे हो चुके हैं। यही वजह है कि हाल ही में सुरक्षा के लिहाज से रेलिंग पर जालियां लगवाई गई थीं। अब आमजन की मांग है कि रोशनी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

नगरपालिका की ओर से अभी तक ओवरब्रिज की एलईडी लाइट और बिजली व्यवस्था को अधिकारिक रूप से हैंडओवर नहीं किया गया है। हालांकि आज नगरपालिका की बैठक में सेतु निगम से इसे हैंडओवर लेने का प्रस्ताव रखा जाएगा।नगरपालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जल्द जांच कराई जाएगी। जब तक लाइटें बंद हैं, तब तक राहगीरों को अंधेरे में सफर करने की मजबूरी बनी रहेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *