मंडी में गेहूं, चना और मसूर के दामों में गिरावट, किसानों को हो रहा नुकसान

Saroj kanwar
2 Min Read

Bina News: खुरई की कृषि उपज मंडी में सोमवार को मौसम साफ रहने के कारण करीब 3000 क्विंटल अनाज आया। इस दौरान कई फसलों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गेहूं के दाम में गिरावट रही। इसका न्यूनतम दाम घटकर 2550 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम दाम 2895 रुपए रहा। शरबती गेहूं की आवक काफी समय से नहीं हो रही है।

चना और मसूर के दामों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। चने का न्यूनतम दाम 5700 और अधिकतम 6170 रुपए रहा। मसूर का न्यूनतम दाम 6545 रुपए तक बढ़ा लेकिन अधिकतम दाम घटकर 8200 रुपए रह गया, जो पहले 8790 रुपए था। किसानों ने बताया कि शुरुआत में दाम ठीक मिलते हैं, लेकिन नीलामी के दौरान अचानक गिर जाते हैं। इससे उन्हें प्रति क्विंटल 400 से 500 रुपए तक का नुकसान हो रहा है।

मंडी में हरे मटर की आवक भी हुई, लेकिन इसके दाम 10600 से गिरकर 8500 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए। दाम कम होने की वजह से अब किसान मटर मंडी लाने से बच रहे हैं। सरसों की भी बिक्री हुई, जिसके दाम 8500 से घटकर 8435 रुपए हो गए।

मूंग के दाम थोड़े बढ़े हैं। अधिकतम दाम 7580 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे। किसान समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर भी तौल करा रहे हैं, जहां भीड़ लगी हुई है।

मंडी में इस दिन के दाम इस प्रकार रहे: गेहूं 2550 से 2895 रुपए, चना 5700 से 6170, मसूर 6545 से 8200, मूंग 6110 से 7580, सोयाबीन 4010 से 4675, हरा मटर 8500, सफेद मटर 3110, सरसों 5600 से 8435, तेवड़ा 3250 से 3312 और उड़द 4300 से 4405 रुपए प्रति क्विंटल।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *