Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ’निरहुआ’ इन दिनों किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। निरहुआ ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दिनेश लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी जगत में काफी पसंद की जाती है। भोजपुरी क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी सराहा जाता है।
दोनों ने इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में और गाने दिए हैं। फिलहाल दोनों का एक गाना ‘कटोरे-कटोरे’ धूम मचा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली की हॉट केमिस्ट्री को खूब सराहा जा रहा है। ‘कटोरे-कटोरे’ में निरहुआ, आम्रपाली दुबे को किस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने साथ मिलकर गाया है। इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ की यह फिल्म सुपरहिट थी, जिसमें सभी गाने हिट हुए थे। भोजपुरी गाना ‘कटोरे कटोरे’ को भोजपुरी एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया था। वीडियो में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं. फैंस उनके रोमांटिक अंदाज पर फिदा हैं. गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है।
इस भोजपुरी गाने में आम्रपाली दुबे गुलाबी और पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. आम्रपाली अपने प्रेमी निरहुआ से कहती हैं, ”खालS खालS ए सैंया कटोरे.” आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ पर फिल्माए गए इस गाने के बोल प्रमोद शकुंतलम ने लिखे थे. संगीत ओम झा ने तैयार किया था।