खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक गाना – खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के प्रशंसक हमेशा उन्हें साथ देखना पसंद करते हैं। उनकी केमिस्ट्री हमेशा पर्दे पर धूम मचा देती है। काजल राघवानी अपनी खूबसूरती और रोमांटिक अंदाज से खेसारी का दिल जीत लेती हैं, वहीं अभिनेता खेसारी लाल यादव भी अपने दमदार व्यक्तित्व और गायन से सभी के दिलों पर राज करते हैं।
दर्शकों को उनकी चटपटी केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर उनकी हरकतों की इतनी चर्चा हो रही है कि सिर्फ उनके नाम की वजह से ही फिल्म सुपरहिट हो जाती है। वहीं, भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हन गंगापार के’ का सुपरहिट गाना ‘धुकुर धुकुर’ भी खूब पसंद किया जा रहा है।
इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री ने कई लोगों का दिल जीत लिया है। पीले रंग की बोल्ड ड्रेस में काजल राघवानी खेसारी लाल यादव को दीवाना बना रही हैं, वहीं फैंस इस गाने में उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री देखकर बेताब हो गए हैं।
दोनों के डांस ने भी फैंस को दीवाना बना दिया है, इंटरनेट पर हर कोई इस गाने को खूब देख रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज में गाया है, इस गाने के खूबसूरत बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और मधुकर आनंद ने इसे संगीत दिया है।
यह गाना लोगों के बीच खूब सुना जा रहा है, ऐसे में आप पीछे क्यों रहें, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस बेहतरीन रोमांटिक गाने को एक बार जरूर देखें।