पवन सिंह और अपर्णा मल्लिक का वायरल रोमांस – भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका स्वैग और स्टाइल सबको पसंद है। अभिनेता ने अपने गानों से बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। भारत और विदेश दोनों जगह उनके जबरदस्त प्रशंसक हैं। पवन सिंह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों के कारण भी खबरों में रहते हैं।
इस बीच, उनका एक गाना यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है और प्रशंसक इसे बार-बार खोज रहे हैं। अगर आप भी पवन सिंह के प्रशंसक हैं, तो आपको यह गाना ज़रूर पसंद आएगा। आपको बता दें कि भोजपुरी एल्बम का यह गाना, “बेडरूम में राजा”, पवन सिंह ने खुद गाया है और शिल्पी राज ने भी इसमें अपनी आवाज़ दी है।
गीत के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने में पवन सिंह का अंदाज़ सबका दिल जीत रहा है और खूबसूरत अभिनेत्री अर्पणा मलिक के साथ उनकी हॉट केमिस्ट्री दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है।
देर रात एक बंद कमरे में उनका रोमांटिक अंदाज़ सबको मदहोश कर रहा है। अगर आपने अभी तक उनका यह रोमांटिक गाना नहीं देखा है, तो इसे यहां देखें।