खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का सबसे रोमांटिक गाना – खेसारी लाल यादव और खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी इन दिनों खूब पसंद की जा रही है। हालांकि इन दोनों सितारों के बीच आजकल कुछ अनबन चल रही है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री आज भी प्रशंसकों के दिलों पर राज करती है। सभी को उनकी फिल्में और गाने बहुत पसंद आते हैं।
स्क्रीन पर आते ही दोनों दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। ऐसे में उनका एक रोमांटिक गाना इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं, आज के युवा इस गाने को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। लोगों में इसकी दीवानगी इतनी बढ़ रही है कि इसके चाहने वालों की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
ऐसे में अगर आपने यह गाना अभी तक नहीं सुना है, तो आपको इसे जरूर सुनना चाहिए। भोजपुरी गीत ‘भैल हम बावरिया तो हर नैना ऐ सावरियां है’ को कल्पना ने अपनी आवाज में गाया है, रजनीश मिश्रा ने इसका संगीत दिया है और प्यारेलाल यादव ने इसके सुंदर बोल लिखे हैं।
बिना देर किए, इस हिट गाने को यहाँ देखें। जिसमें काजल राघवानी की खूबसूरती और खेतों में खेसारी लाल यादव के साथ उनका रोमांस सबको पसंद आ रहा है। काजल पीले रंग की साड़ी में ट्रैक्टर के सामने पानी में भीगते हुए खेसारी के साथ रोमांस कर रही हैं। एक झलक देखें।