आम्रपाली दुबे और निरहुआ का सबसे रोमांटिक गाना – भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेहतरीन जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की है, जिनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। दर्शक उनकी एक झलक पर ही दीवाने हो जाते हैं। दोनों हमेशा अपने प्रशंसकों को खुश रखते हैं। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं, और तो और, जब भी वे स्क्रीन पर आते हैं, उनके एल्बम के गाने भी ब्लॉकबस्टर साबित होते हैं।
इन दिनों आम्रपाली दुबे के गाने खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिससे दर्शकों में हलचल मच जाती है। हालांकि यह गाना काफी पुराना है, लेकिन दर्शकों को यह बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे की खूबसूरती और सादगी सबको भा रही है। भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ का यह गाना सबके दिलों में बस गया है।
अगर आपने यह गाना नहीं सुना है तो बिना देर किए इसे यहां सुनें। भोजपुरी का यह गाना ‘हमरा चोलिया में’ है, जिसे प्यारे लाल यादव ने लिखा है। राजेश रजनीश ने इस गाने की खूबसूरत धुन दी है और कल्पना ने इसे अपनी आवाज में बेहद खूबसूरती से गाया है।
इसे बेहतर बनाने का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। पुराना गाना होने के बावजूद, यह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में, अगर आपने यह गाना नहीं देखा है, तो इसे यहां एक बार जरूर देखें। इसे 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जहां इसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।