भारत के इस शहर में टमाटर से भी सस्ते मिलते हैं काजू, 100 रुपये में थैला भरकर ले आइये घर

Saroj kanwar
2 Min Read

 Dry fruits :  ड्राई फ्रूट का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट में काजू बादाम लगभग हर इंसान पसंद करता है लेकिन बाजार में इसकी कीमत अधिक होने की वजह से लोग इसे खरीद नहीं पाते। मार्केट में काजू लगभग 800 या ₹1000 प्रति किलो के हिसाब से बिकता है।

 यही वजह है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग काजू नहीं खरीद पाते। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां आलू प्याज के भाव में काजू बादाम बिकता है। इस मार्केट में 30 से ₹50 किलो काजू आप खरीद सकते हैं।

 यहां आलू प्याज के भाव में बिकता है काजू 

 झारखंड के जामताड़ा जिले में आलू प्याज और अन्य सब्जियों के रेट के जितना ही काजू का रेट है। अब आपके दिमाग में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि यहां काजू इतना सस्ता क्यों मिलता है? दरअसल झारखंड के जामताड़ा में हर साल हजारों टन काजू की पैदावार होती है।

 जामताड़ा में बड़े पैमाने पर होती है काजू की खेती

 जामताड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर 49 एकड़ की विशाल कृषि भूमि पर काजू की खेती होती है।यहां काजू बादाम के बड़े-बड़े बागान बने हुए हैं। जैसे ही काजू का फल आता है यहां के लोग उसे तोड़कर सस्ते भाव में ही बाजारों में बेच देते हैं।

 यहां के ज्यादातर लोग खेती पर ही अपनी आजीविका के लिए निर्भर है। कई बार ऐसा होता है की फसल आने के बाद फसल चोरी हो जाती है यही वजह है कि जैसे ही फसल आती है किसान तोड़कर इसे आलू प्याज के दाम में ही मार्केट में बेच देते हैं।

 आप यहां जाकर बेहद सस्ते में काजू बादाम की खरीदारी कर सकते हैं। बाहर से भी लोग यहां काजू बादाम खरीदने के लिए आते हैं। फिर ऊंचे दामों पर काजू बादाम बेचते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *