भाजपा युवाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए कृतसंकल्पित-युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर 

Saroj kanwar
3 Min Read

रतलाम,27 दिसम्बर)इ खबरटुडे)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए कृतसंकल्पित है। 45 वर्षीय नितिन नबीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने बिलकुल साफ कर दिया है कि भाजपा की कथनी करनी में कोई अन्तर नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार देने के लिए कई बडे काम किए जा रहे हैैं।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रतलाम आगमन पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होने कहा कि डा. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नए नए उद्योगों की स्थापना कर रही है,जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे हैैं। उन्होने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता नागरिकों से घर घर सम्पर्क करके उन्हे भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैैं।  युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश के नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हे 2003 से पहले प्रदेश की स्थिति के बारे में बता रहे हैैं और यह जानकारी भी दे रहे हैैं कि 2003 में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश का कितना विकास हुआ है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालयों में चुनाव शुरु कराने की मांग उठाई जाती है। श्री टेलर ने कहा कि जब वे स्वयं भी महाविद्यालयीन राजनीति करते थे,तब वे स्वयं भी यही मांग करते रहे हैैं। उन्होने कहा कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार के समक्ष छात्रों की यह मांग रखेंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए सडक़ों पर लगाए गए स्वागत मंचों से नागरिकों को हुई असुविधा के बारे में पूछे जाने पर श्री टेलर का कहना था कि भाजयुमो सादगी भरे कार्यक्रमों में विश्वास करता है,लेकिन कई बार कार्यकर्ताओं के अत्यधिक उत्साह के चलते ऐसी स्थितियां बन जाती है। उन्होने नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया। श्री टेलर ने कहा कि उन्होने अपने कार्यालय में भी गुलदस्ते और हार इत्यादि लाने पर रोक लगा रखी है,लेकिन उत्साह में कार्यकर्ता कई बार इस प्रकार के कार्य करते है। उन्होने कहा कि युवा मोर्चा में शक्ति प्रदर्शन के आधार पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां नहीं की जाती बल्कि कार्यकर्ता की क्षमता और उसके कार्यो के आधार पर नियुक्तियां की जाती है। श्री टेलर ने कहा कि वे स्वयं एक साधारण परिवार से आते है,लेकिन संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हे प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।


 युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन भी श्याम टेलर के साथ मौजूद थे। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *