बड़ी खुशखबरी! MP के इन 32 गांव को जोड़कर बनेगा एक नया नगर निगम, इन गांवों के बदलेगी तस्वीर

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। गुना नगर पालिका को जल्द ही नगर निगम बनाया जाएगा और इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर के द्वारा इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है और इसमें 32 गांव को शामिल करने की बात कही गई है। हालांकि इस पर अंतिम प्रस्ताव राज्य सरकार को लगाना है।

नगर निगम बनने की सभी पात्रता का पालन करता है गुना नगर पालिका

 गुना नगर पालिका,नगर निगम बनने की सभी पात्रता को पूरी करता है। पहले जनसंख्या कम थी लेकिन अब जनसंख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है जिसके बाद सरकार ने इसे नगर निगम बनाने का फैसला लिया है। 

 नगर निगम बनते ही तेजी से होगा गांवो का विकास

 गुना नगर पालिका को जैसे ही नगर निगम बनाने की कवायद शुरू होगी उसके बाद इसमें आने वाले सभी गांवो का तेजी से विकास होगा। सभी गांव को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और यहां हर तरह की व्यवस्था की जाएगी।

 इन गांवों को किया जा सकता है शामिल

 खेजरा, पीताखेड़ी, बजरंगगढ़, विनायक खेड़ी, मुहालपुर, सौंजना, हिलगना, शाहपुर, हीरापुर, गादेर, बमौरी बुजुर्ग, माधौपुर, महाराजपुरा, पुरापोसर, सुमेर, गणेशपुरा, भावपुर, सिंघाड़ी, ढोलबाज, बरोदिया खुर्द, पिपरिया, बिलौनिया, कुड़ी मंगवार, पिपरौदा खुर्द, सिंगवासा, सकतपुर, चकदेव पुर, बरखेड़ा गिर्द, सोठी, मावन, गढ़ला गिर्द, देवरी डांग, गुना, खेजरा, बजरंगगढ़, आनंदपुर, जेता डोंगर, बरखेड़ा गिर्द, गिद खोह और दुहवाड़।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *