किसानो के लिए पशुपालन का व्यवसाय काफी मुनाफे का सौदा है।अगर आप भी खेती के साथ पशुपालन करना चाहते है,तो आपके लिए बकरी पालन अच्छा ऑप्शन हो सकता है।ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगो आज भी बकरी पालन बड़े स्तर पर करते है।बकरी पालन का व्यवसाय कम समय में किसानो को हजारो लाखो कमाकर देता है।वही कई लोग जो आर्थिक तंगी के कारण बकरी पालन सही तरीके से नहीं कर पाते है ,जिसके कारण वह इसे छोड़कर अन्य व्यवसाय को शुरू कर सकते है।ऐसे में बकरी पालन पर मिलने वाले लोन के बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी है।तो चलिए जानते है बकरी पालन पर मिलने वाले लोन के बारे में
बकरी पालन के लिए लोन
बकरी पालन करने के लिए लोन मिलता है।देश के किसानो की आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन से लोन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है।अगर किसान या कोई भी बेरोगजार युवा 20 बकरियों का पालन करना चाहता है ,तो इसके लिए वह लोन एव सर्कार से अनुदान प्राप्त कर सकता है।इसके लिए बस उसे बकरी पालन प्रोजेक्ट रिपोर्ट में यह बताना होगा की वह किस जगह पर बकरी पालन करना चाहता है।वह जमीं उसकी है या वह किराए पर लेकर फार्म शुरू करेगा।
नाबार्ड से मिलेगा बकरी पालन पर लोन
नाबार्ड की तरफ से बकरी पालन के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है।इस लोन को चुकाने के लिए अधिकतम 15 वर्ष की अवधि ननिर्धारित की गयी है।किसान बकरी पालन के लिए अधिकतम 15 लाख रूपये तक का लोन ले सकते है।इसके बारे में में ज्यादा जानकारी के लिए किसान नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है।
बकरी पालन लोन के जरुरी प्रक्रिया
बकरी पालन के लिए प्राप्त हेतु किसान को प्रोजेक्ट रिपोर्ट जिला पशुपालन विभाग से स्वीकृत करवानी होगी।फिर किसान को स्वीकृत प्रोजेट रिपोर्ट को अपने बैंक में लेकर जाना होगा।बैंक किसान के द्वारा तैयार किये गए सभी कागजातों की साडी पड़ताल करने के बाद ही लोन देगा।