इस iPhone के 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69900 रुपये है। आप इसे Flipkart से बिना किसी छूट के इस कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट इतना ज़्यादा नहीं है, तो आप ऑफर्स के ज़रिए कीमत कम करवा सकते हैं या फिर 3333 रुपये की EMI पर ऑर्डर कर सकते हैं।
कई बैंक ऑफर्स उपलब्ध हैं।
बैंक ऑफर्स की बात करें तो, Flipkart Axis और Flipkart SBI कार्ड्स पर 3495 रुपये की छूट मिल रही है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 62550 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए, आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में और हाल ही का मॉडल होना चाहिए।
Apple iPhone 16 के सभी फीचर्स यहां देखें
इस iPhone मॉडल में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 nits है। यह फोन लेटेस्ट A18 चिपसेट के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें सिरेमिक शील्ड है। इसमें 6-कोर CPU भी है जो स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।
कैमरा और वीडियो क्वालिटी
कैमरे की बात करें तो, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
बैटरी लाइफ
यह डिवाइस 3,561 mAh बैटरी से संचालित है और इसमें 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS जैसी सुविधाएं और एक USB चार्जर शामिल हैं।