फसल मुवाजदे के 213 करोड़ स्वीकृत करने पर भाजपा और जनप्रतिनिधियों ने दिया मुख्यमंत्री डाॅ.यादव को धन्यवाद

Saroj kanwar
2 Min Read

रतलाम, 04 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। जिले मे  अतिवृष्टि  से खराब हुई सोयाबीन की फसल के सर्वेक्षण पश्चात् मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए 213 करोड़ रूपए स्वीकृत किये है। इस स्वीकृति पर भाजपा और जिले के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है। भाजपा नेताओं के अनुसार किसानों के साथ भाजपा सरकार सदैव खड़ी रहती है, और मुआवजें की स्वीकृति से एक बार फिर प्रभावित किसानों को संबंल मिलेगा।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, एम.एस.एम.ई. मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, अनिता चौहान,  विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर ने बताया कि इस वर्ष अतिवृष्टि ने सोयाबीन फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हमेषा किसानों ने प्रति संवेदनशील रहे है। वर्शा के तत्काल बाद प्रशासन से फसल को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराया गया और सर्वे रिपोर्ट आते ही किसानों के लिए मुआवजा घोषित कर दिया गया है।

किसान मुआवजा मिलने से ना केवल उन्हें हुए नुकसान की भरपाई कर पायेगे, अपितु आगामी त्योहार भी उत्साह एवं उल्लास से मनायेगे। किसानों को दोहरी खुशी देकर मुख्यमंत्री डाॅ.यादव ने भाजपा के सूत्रवाक्य ’’सबका साथ, सबका विकास ’’ को चरितार्थ किया है। सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए किसानों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दी है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *