फटाफट निपटा ले जरूरी काम: अक्टूबर के महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Saroj kanwar
3 Min Read

October bank holidays list : चंद दिनों में सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। अक्टूबर के महीने में दशहरा दिवाली भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े-बड़े त्यौहार पड़ रहे हैं यही वजह है कि अक्टूबर में बैंकों में लंबी छुट्टी रहने वाली है। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो फटाफट निपटा लीजिए। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के दिन छुट्टियां रहने वाली है।

 इस साल अक्टूबर में पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में टोटल 15 दिन की छुट्टियां होगी। यह छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं है कई जगह अलग-अलग त्यौहार पढ़ते हैं इसलिए अलग-अलग जगह अलग-अलग दिन छुट्टी रहेगी। 6 दिन साप्ताहिक अवकाश रहेंगे।

इस साल अक्टूबर 2025 में पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में कुल 15 से ज्यादा दिन बैंकों की छुट्टियां होंगी. हालांकि, यह छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं हैं. कुछ जगहों पर स्थानीय त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे, तो कुछ राज्यों में छुट्टियां अलग-अलग तारीखों पर होंगी. इसके अलावा 6 दिन साप्ताहिक (शनिवार-रविवार) का भी अवकाश होने वाला है.

अक्टूबर 2025 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक 


1 अक्टूबर 2025 – नवरात्रि समाप्ति, विजयदशमी (दशहरा), अयुध पूजा, दुर्गा पूजा.
2 अक्टूबर 2025 – महात्मा गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश, देशभर में बैंक बंद).
3 अक्टूबर 2025 – दशहरा / विजय दशमी / दुर्गा पूजा.
4 अक्टूबर 2025 – दुर्गा पूजा (दशैन).
6 अक्टूबर 2025 – लक्ष्मी पूजा.
7 अक्टूबर 2025 – महर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमा.
10 अक्टूबर 2025 – करवा चौथ.
18 अक्टूबर 2025 – काति बिहू (असम).
20 अक्टूबर 2025 – दीपावली (नरक चतुर्दशी / काली पूजा).
21 अक्टूबर 2025 – दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा.
22 अक्टूबर 2025 – दिवाली (बली प्रतिपदा), विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा, बलीपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली).
23 अक्टूबर 2025 – भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, यम द्वितीया, Ningol Chakkouba.
27 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा (शाम का अर्घ्य).
28 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य).
31 अक्टूबर 2025 – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती. 

ये रही साप्ताहिक अवकाशों की लिस्ट

5 अक्टूबर 2025 – रविवार
11 अक्टूबर 2025 – दूसरा शनिवार
12 अक्टूबर 2025 – रविवार
19 अक्टूबर 2025 – रविवार
25 अक्टूबर 2025 – चौथा शनिवार
26 अक्टूबर 2025 – रविवार

 हालांकि इस दौरान बैंकों में ऑनलाइन काम होता रहेगा। फोनपे एटीएम और अन्य माध्यमों से आप बैंक का काम कर सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *