केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 23 अगस्त को मप्र के दौरे पर रहेंगे।
गड़करी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में मप्र के सबसे बड़े फ्लाइओवर ब्रिज (एलिवेटेड कॉरिडोर) का लोकार्पण करेंगे।
यह एलिवेटेड कॉरिडोर किलोमीटर लंबा है, जो 1052 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है।
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह फ्लाईओवर जबलपुर शहर के यातायात दबाव को कम करेगा और प्रदेश में आधुनिक आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करेगा।