नए भारत के निर्माण में मोदी जी की अहम भूमिका – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

Saroj kanwar
7 Min Read

रतलाम21 सितंबर( इ खबर टुडे ) ।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध वर्ग संवाद आयोजित हुआ। इसके माध्यम से एक छोटी परिचर्चा एवं मोदी जी के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई।  विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप रहे।

 इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी, सह प्रभारी रजनीश गोयल, रजनीश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य मामाजी, बजरंग पुरोहित, राजेंद्रसिंह लुनेरा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, आशा मौर्य सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मध्य प्रदेश में मनाया गया जो प्रदेश लिए सौभाग्य का अवसर था। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 दिन का सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मोदी जी ऐसे शुभंकर है कि उनके हाथ जहां लग जाए और उनका आशीर्वाद मिल जाए, वह क्षेत्र बहुत तेज गति से विकास के पथ पर बढ़ जाता है। 


भारत के लिए उन्होंने जो कार्य किए हैं, वह देश के गौरव को बढ़ाने वाले है। उसका छोटा सा उदाहरण डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। वे किसी के प्रभाव में नहीं आते है। अपनी बात को कैसे आगे रखना यह प्रधानमंत्री जी ने देश के लिए कर दिखाया है। अपनी विचारधारा, अपनी संस्कृति को आगे रखना, युवाओं के भविष्य को संवारने का काम वह कर रहे है। 


आज देश के युवाओं का भविष्य पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। विकास के हर क्षेत्र का समावेश करके नए भारत के निर्माण में मोदी जी की अहम भूमिका निभा रहे है। मोदी जी ने एक ही लक्ष्य दिया है कि जब भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे हो तब भारत एक विकसित राष्ट्र बने। 

महाकाल लोक, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, राम मंदिर निर्माण जैसे कार्य उनके कार्यकाल में हुए है। यह कार्य दर्शाते हैं कि जब एक व्यक्तित्व आगे बढ़ता है, तो देश की दिशा और दशा बदलती है। हमारे बच्चों और युवाओं का भविष्य बदलता है। भारत के युवाओं के लिए यह अवसर है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी है।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद हमारे मुख्यमंत्री जी के साथ है। उनका पूरा मार्गदर्शन मिल रहा है। पीएम मित्र पार्क की भूमिका डेढ़ वर्ष में तैयार कर दी। सबसे पहले हमारे यहां भूमि पूजन हुआ। इसका स्वरूप पूरे मालवा क्षेत्र को गौरवान्वित करेगा। उज्जैन में विक्रम उद्योगपुरी में सभी प्लॉट बुक हो गए। 

रतलाम में 1500 हेक्टेयर के निवेश क्षेत्र में कार्य प्रारंभ हो गया है और एक इंडस्ट्रीज का शेड भी लगभग बन गया है। जल्द ही वह उत्पादन करना शुरू कर देंगे। हाल ही में जो पावर प्लांट आ रहा है, इसमें भी मोदी जी का सपना है कि सूर्य घर योजना के तहत हर घर में सोलर प्लांट लगाए।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जीवन का पूरा क्रम हम जब देखते हैं, तो एक अद्वितीय अनुभव भी होता है कि एक सामान्य सी पृष्ठभूमि का व्यक्ति कितनी ऊंचाईयां प्राप्त कर सकता है। मोदी जी के हर कार्य से भारत का गौरव बड़ा है। भारत की स्थिति भी बदली है। आज पूरा भारत बदला हुआ दिखता है। 


आप 11 साल पहले 2014 का भारत देखेंगे और आज का भारत देखेंगे तो आपको और हमको भी एक मौलिक अंतर नजर आता है। हम जो कल्पनाएं करते थे व्यापार की, आर्थिक नीतियों की, बुनियादी सुविधाओं की या दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलने की, सभी बातों में हम आज एक नई भूमिका में हैं। समाज में, कानून में बड़े बदलाव की जो बात हम सोचते थे, उन परिवर्तनों का आधार भी मोदी जी ने रखा है। यह एक बहुआयामी व्यक्तित्व है। यह 75 वां साल अमृत महोत्सव का समय है।


मंत्री श्री काश्यप ने मोदी जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक छोटे से कस्बे का एक व्यक्ति किस तरह से राष्ट्रवाद के लिए अपने जीवन को समर्पित करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रभावित होकर अपने जीवन को सामाजिक जीवन की ओर मोड़ दिया। हम सद कार्यों को बराबर अनुसरण करते रहे। मोदी जी के जीवन को भी हम बार-बार अनुसरण करें।


 उन्हे राजनीतिक जीवन का दायित्व बाद में मिला। उनके बारे में चिंतन करें, तो हमें जीवन में कहीं ना कहीं नए बिंदु मिलते हैं। मोदी जी को कई बार विरोध भी सहन करना पड़ा लेकिन उन्होंने उसकी चिंता नहीं करी राष्ट्र को पहले देखा। वर्ष 2014 में उन्हें देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिली और जब उनके नेतृत्व में चुनाव हुए तब भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। 


उसके बाद आज तीसरी बार वे प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बीते 24 साल में उन्होंने कभी एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। आरंभ में कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दिया। संचालन कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी ने किया। आभार कार्यक्रम के सह प्रभारी रजनीश गोयल ने माना।

1325 करोड़ निवेश पर मंत्री काश्यप का अभिनंदन
प्रबुद्ध वर्ग संवाद में मेगा स्मार्ट इंडस्ट्रीयल पार्क में 1325 करोड़ का निवेश आने पर मंत्री श्री काश्यप का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी ने बताया कि श्री काश्यप के प्रयासों से रतलाम ग्रीन एनर्जी हब बनने जा रहा है। भीलवाड़ा एनर्जी को मेगा स्मार्ट इंडस्ट्रीयल पार्क में 34 हेक्टेयर जमीन आवंटित हुई है, जिस पर 1325 करोड़ का निवेश होगा और 500 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। मंत्री श्री काश्यप रतलाम की दशा और दिशा बदलने के लिए सतत प्रयासरत है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *