नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचे रेल मंत्री सफाई और सुरक्षा का लिया फीडबैक

Saroj kanwar
2 Min Read

यात्रियों की भीड़ के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  शाम को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने ट्रेन में चढ़कर सफाई, खानपान, टिकट व्यवस्था, सुरक्षा और समयबद्धता को लेकर यात्रियों से फीडबैक लिया। कई यात्रियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए जिन पर मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने स्टेशन परिसर, वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर और आरक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। वैष्णव ने कहा कि त्योहारों के दौरान रेलवे के सामने सबसे बड़ी चुनौती यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालना होती है। हमारा लक्ष्य है कि हर यात्री को सुरक्षित व समय पर सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिले। दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है और सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ व हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।

यात्री सुविधा केंद्र में बहुत सारे टिकट काउंटर हैं। यात्रियों का आवागमन व्यवस्थित तरीके से हो रहा है। होल्डिंग एरिया से बहुत लाभ मिल रहा है। इस बार देशभर में 12 हजार स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इस दौरान अश्वनी वैष्णव ने स्टेशन पर बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यहां से पूरे स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है।

उत्तरी रेलवे ने आनंद विहार से भागलपुर तक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04428 आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच चलेगी और मार्ग में गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, एटा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, पटना, बरहिया, लखीसराय, जमालपुर, सुल्तानगंज, कियूल, कजरा, अभयपुर, बरकुंठपुर आदि स्टेशन पर रुकेगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *