देशभक्ति का जज्बा : 13 घंटे तक युवाओं ने 1 हजार चार पहिया वाहनों के साथ 120 किमी निकाली तिरंगा यात्रा

Saroj kanwar
2 Min Read

Mandsaur News: जोश व देशभक्ति से लबरेज युवाओं व देशप्रेमियों ने अखंड भारत के संकल्प को लेकर सुवासरा क्षेत्र में 120 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। लगातार तीसरे साल निकलने वाली यह यात्रा सुबह 9 बजे भारतपुरा गांव से शुरू हुई। भारत माता की पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। आयोजक भारत सरकार के वन व पर्यावरण मंत्रालय के सदस्य व युवा नेता विनय जांगिड़ ने युवाओं के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। आयोजक के अनुसार यात्रा में एक हजार से ज्यादा चार पहिया वाहन शामिल हुए। डीजे पर देशभक्ति गीत बज रहे थे। 

जिले के 100 गांव से निकाली तिरंगा यात्रा 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा हाथों में तिरंगा लेकर झूमते हुए चल रहे थे। यात्रा ने करीब 100 गांवों का भ्रमण किया। जहां-जहां यात्रा पहुंची, वहां ग्रामीणों और नागरिकों ने युवाओं का स्वागत किया। रात करीब 11 बजे यात्रा सुवासरा पहुंची। यहां वीर भगत सिंह की प्रतिमा का दूध से अभिषेक कर यात्रा का समापन किया गया। अब गुरुवार सुबह आयोजक जांगिड़ व युवा साथी पहलगाम के लिए रवाना होंगे। जहां वे तिरंगा फहराएंगे व आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। आयोजकों के अनुसार यह प्रदेश की सबसे बड़ी और लंबी तिरंगा यात्रा है। गत वर्ष भी इस आयोजन को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *