विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर चुके हैं। उन्हें 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे उनकी वापसी से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि टीम से बाहर रहने के दौरान ईशान ने अपने खेल और फिटनेस पर कड़ी मेहनत की, जिसकी वजह से वह वापसी कर पाए हैं।
ईशान किशन के पिता के लिए भी यह एक भावुक क्षण था।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ईशान किशन के पिता ने कहा कि उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा हैं। ईशान ने कड़ी मेहनत की है और उनके खेल में सुधार हुआ है। अब जब वह टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं, तो हम बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने आगे कहा कि टी20 विश्व कप टीम में चयन के बाद हमें दोस्तों और रिश्तेदारों से ढेर सारी बधाइयां मिली हैं। हालांकि क्रिकेट अप्रत्याशित है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेंगे और भारत खिताब जीतेगा।
र 197 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए। फाइनल में किशन ने 49 गेंदों पर तूफानी 101 रन बनाए, जिससे टूर्नामेंट में उनके शतकों की संख्या पांच हो गई। उन्होंने एक ही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतकों का भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया।
टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा और फाइनल 20 मार्च को खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन भारत को ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए), नामीबिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान शामिल हैं।