दमोह के 1793 बाढ़ प्रभावितों को एक करोड़ 87 लाख रुपए की मदद

Saroj kanwar
2 Min Read

Damoh News: दमोह जिले के 1793 बाढ़ प्रभावित हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से सिंगल क्लिक के जरिए एक करोड़ 87 लाख रुपए की राशि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रदेश के 28 हजार से अधिक बाढ़ प्रभावितों को 30 करोड़ रुपए की मदद ऑनलाइन भेजी और उनसे बातचीत की। ग्राम झमरा के हेमराज सिंह गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री से वर्चुअल बातचीत हुई और उन्होंने शासन प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। गांव में स्कूलों में खाने-पीने के लिए कैंप चलाए गए।

ग्राम तारादेही की हल्लीबाई ठाकुर ने कहा कि बाढ़ में हुए नुकसान का लाभ राशि मिली है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हैं। जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के ग्राम झमरा सरपंच प्रतिनिधि युवराज यादव ने बताया कि मकान क्षति की राशि वितरित की गई है। ग्राम झमरा और खमतरा में अतिवृष्टि से मकान, खाना-पीना और कपड़े सब नष्ट हो गए। ग्राम पंचायत ने चार-पांच दिन तक भोजन वितरण किया और शासन की मदद मिली।

तारादेही के सरपंच प्रतिनिधि मुकेश जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री से ऑनलाइन बातचीत हुई और प्रभावितों को राशि दी गई है। इस मौके पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया, भाव सिंह लोधी, गोपाल पटेल, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, संयुक्त कलेक्टर अविनाश रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *