दक्षिण कोरिया में समंदर खुद दे देता है 40 मीटर चौड़ा रास्ता, पैदल ही पार हो जाते हैं हजारों लोग

Saroj kanwar
3 Min Read

 दुनिया में कई तरह की अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती है। दक्षिण कोरिया में भी एक हैरान कर देने वाली घटना साल में दो बार घटती है। इस प्राकृतिक घटना को देखकर पहली नजर में तो लोगों के होश उड़ जाते हैं। दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े दीप जिंदो और मोदो के बीच समुद्र खुद 40 मीटर का चौड़ा रास्ता साल में दो बार लोगों को देता है। साल में दो बार खुद ब खुद समुद्र के बीचों बीच रास्ता बन जाता है। लोग इसे जिंडो का चमत्कार भी कहते हैं।

समुद्र में होता है चमत्कार

जिंडो और मोदो द्वीप के बीच लगभग 1.8 किलोमीटर की दूरी है। हर साल दो बार इन दोनों द्वीपों के बीच एक अनोखी घटना घटती है। समुद्र अपने आप लोगों को रास्ता देता है। लोग इस रास्ते से सीफूड इकट्ठा करने जाते हैं। 1 घंटे तक समुद्र ऐसे ही सूखा रहता है इसके बाद फिर रास्ता अपने आप बंद हो जाता है।

 क्यों होती है ऐसी घटना

 कुछ लोगों की माने तो लो टाइट के वक्त ऐसी चमत्कार होती है। कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है कि जिंडो और मोदो दीप कभी एक में ही रहे हो। बाद में दोनों अलग हो गए हो और लो टाइल के वजह से हर साल दो बार पानी पीछे की ओर है जाता है। समुद्र के बीच अचानक से ऐसा रास्ता बनना सच में चमत्कारी है। समुद्र के रास्ता देने के बाद हजारों लोग पैदल ही समुद्र पार कर जाते हैं। चमत्कारी दृश्य को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

 जानिए इससे जुड़ी दंतकथा 

 इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच एक दंत कथा प्रचलित है। दक्षिण कोरिया के स्थानीय लोग कहते हैं कि एक समय यहां बहुत सारे बाघ रहते थे और अक्सर वह गांव पर हमला कर देते थे। एक बार बाघो ने जब हमला किया तो सभी लोग भागकर सुरक्षित जगह चले गए लेकिन एक बुजुर्ग महिला गांव में ही फंस गई। गांव की महिला ने समुद्र से प्रार्थना किया कि वह उसे जाने के लिए रास्ता दें। इसके बाद साल में दो बार समुद्र सूख जाता है। यहां अपने आप रास्ता बन जाता है जो देखने में बेहद अनोखा होता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *