तेल के मामले में रूस को पीछे छोड़ते हैं ये देश, देखिए टॉप लिस्ट 

Saroj kanwar
2 Min Read

Top Oil Producing Countries: भारत और रूस के बीच तेल व्यापार पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय सामान पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। इससे कई लोगों को लगता है कि रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है, लेकिन सच्चाई इससे अलग है। तेल के मामले में कुछ दूसरे देश रूस से काफी आगे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो देश जिनके पास सबसे ज्यादा तेल का भंडार है।

1. वेनेजुएला
दुनिया में सबसे ज्यादा तेल भंडार वेनेजुएला के पास है। यहां करीब 303 बिलियन बैरल तेल मौजूद है। हालांकि इसका ज्यादातर हिस्सा भारी और कच्चे तेल में है, जिसे निकालना और रिफाइन करना मुश्किल और महंगा होता है। इसके बावजूद यह देश टॉप पर है।

2. सऊदी अरब
दूसरे नंबर पर सऊदी अरब है, जिसके पास लगभग 267 बिलियन बैरल तेल का भंडार है। सऊदी अरब ओपेक (OPEC) का एक प्रमुख सदस्य है और वैश्विक तेल बाजार में इसका बड़ा प्रभाव है।

3. ईरान
ईरान के पास 209 बिलियन बैरल तेल है। हालांकि अमेरिकी पाबंदियों के कारण ईरान इस संसाधन का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहा है, फिर भी वह विश्व स्तर पर तेल का एक बड़ा स्रोत है।

4. कनाडा
कनाडा में 163 बिलियन बैरल तेल भंडार मौजूद है। इसका अधिकतर हिस्सा अल्बर्टा क्षेत्र में है। इसे निकालना तकनीकी रूप से कठिन है, लेकिन फिर भी कनाडा ने अमेरिका की मदद से विश्व बाजार में अपनी पहचान बनाई है।

5. इराक
इराक के पास 145 बिलियन बैरल तेल भंडार है और इसका बड़ा हिस्सा आसानी से निकाला जा सकता है। देश की अर्थव्यवस्था काफी हद तक तेल व्यापार पर निर्भर करती है।

तेल भंडार की दौड़ में रूस का नाम इन टॉप 5 देशों में शामिल नहीं है, जबकि आम धारणा इसके विपरीत है। इसलिए जब भी तेल के स्रोतों की बात हो, तो सिर्फ रूस को ही नहीं, बल्कि इन देशों को भी जानना जरूरी है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *