तालाब और दुर्गा माता मंदिर सेगवाल की पहचान बने

Saroj kanwar
2 Min Read

Barwani News: समीपस्थ ग्राम सेगवाल में वर्षों पुराना विशाल तालाब गांव और आसपास के पांच से अधिक गांवों की सिंचाई का मुख्य स्रोत है। 1972 में भारत और कनाडा के सहयोग से बना यह तालाब 22 फीट ऊंचा है और 8.62 मिलियन क्यूबिक एमएम पानी संग्रहित करता है। इससे रबी और खरीफ दोनों मौसम में लगभग 800 हेक्टेयर भूमि सिंचित होती है। साथ ही सालभर पशुओं को पेयजल उपलब्ध रहता है। मछली पालन से ग्रामीणों की आय में भी वृद्धि हुई है।

तालाब बनने के बाद ग्रामीणों ने पास की टेकड़ी पर दुर्गा माता का मंदिर बनवाया। पंचायत की ओर से मंदिर परिसर की पहाड़ी पर पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाई गई, जिससे यह स्थान अब गांव की नई पहचान बन गया है। पेड़ बड़े होने के बाद यहां स्थायी हरियाली बनी रहेगी। ग्रामीण पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

तालाब का पानी अनंतपुरा, सेगवाल, हसनखेड़ी, खुरमपुरा सहित कई गांवों की सिंचाई करता है। इसकी नहरों के निर्माण के लिए आसपास की 65 हेक्टेयर  भूमि ली गई थी, जिसमें पानी फैलता है।

पंचायत जानकारी

जनसंख्या: 4,300

साक्षरता दर: 65%

जिला मुख्यालय से दूरी: 60 किमी (सड़क मार्ग से)

प्रमुख उत्पाद: कपास और मक्का

आय के स्रोत: मछली पालन, कृषि, मजदूरी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *