ढोंगा ग्राउंड की धरोहर को नया जीवन, ताड़ पाते के 500 पौधे लगाए गए

Saroj kanwar
2 Min Read

Tikamgarh News: शहर का ऐतिहासिक ढोंगा ग्राउंड लंबे समय से अपनी खूबसूरती और विशिष्टता के लिए जाना जाता है। यहाँ लगे ताड़ पाते के पेड़ इसकी पहचान रहे हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों में इन पेड़ों की स्थिति बिगड़ने लगी। कई पेड़ पूरी तरह सूखकर ठूंठ में बदल गए और कुछ कमजोर होकर गिरने की कगार पर हैं। इस कारण ग्राउंड की शोभा भी फीकी पड़ने लगी थी।

इस धरोहर को संवारने के लिए हाल ही में बड़ा कदम उठाया गया। ग्राउंड परिसर में करीब 500 नए ताड़ पाते के पौधे लगाए गए हैं। इन्हें पुराने पेड़ों के बीच इस तरह रोपित किया गया है कि भविष्य में जब यह विकसित होंगे तो एक बार फिर ढोंगा ग्राउंड का आकर्षण लौट आएगा।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जैसे कभी ऊँचे-ऊँचे ताड़ पाते की कतारें ग्राउंड की पहचान हुआ करती थीं, वैसे ही आने वाले वर्षों में यह पौधे भी उसी गरिमा को वापस लाएँगे।

गौर करने वाली बात यह है कि राजशाही काल में विशेष रूप से तमिलनाडु से ताड़ पाते के पौधे मंगवाकर यहाँ रोपित किए गए थे। अब इस बार स्थानीय स्तर पर तैयार की गई पौध का इस्तेमाल किया गया है। इस पहल को न केवल ऐतिहासिक धरोहर को बचाने की दिशा में कदम माना जा रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का प्रयास भी समझा जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *