डीपी ज्वेलर्स ने उडाया सनातनी आस्था का मजाक,दशहरे के दिन रामचरित मानस की चौपाई से छेडछाड,हिन्दू संगठन आक्रोशित,दर्ज होगा आपराधिक प्रकरण

Saroj kanwar
2 Min Read

रतलाम,3 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। शहर के स्वर्णाभूषण विक्रेता डीपी ज्वेलर्स द्वारा अपने दशहरा विज्ञापन में रामचरित मानस की चौपाई से छेडछाड कर सनातनी आस्था का मजाक बनाए जाने से हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त है। सोशल मीडीया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस मामले में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की भी तैयारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि डीपी ज्वेलर्स द्वारा विजयादशमी के अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों में अपने संस्थान का विज्ञापन प्रकाशित करवाया गया था। इस विज्ञापन मेें रामचरित मानस की प्रसिद्ध चौपाई “रघुकुल रीत सदा चली आई” को तोडमरोड कर अपने आभूषणों का प्रचार किया गया था। रामचरित मानस सनातनी लोगों के लिए पूजनीय ग्र्रंथ है और इसकी प्रत्येक चौपाई सनातनियों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। ऐसे में रामचरित मानस की चौपाई से छेडछाड करअपने विज्ञापन के लिए इसका दुरुपयोग करना न सिर्फ आपत्तिजनक है,बल्कि यह सनातनी आस्था का अपमान करने जैसा है।

डीपी ज्वेलर्स का यह विज्ञापन जिसने भी देखा,उसे यह आपत्तिजनक और अपमानजनक लगा। सोशल मीडीया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट प्रशान्त ग्वालियरी ने सोशल मीडीया पर इस मामले को उठाते हुए डीपी ज्वेलर्स के संचालकों से क्षमायाचना की मांग की है। वहीं हिन्दू जागरण मंच जैसे हिन्दू संगठन भी इस मामले को उठाने की तैयारी कर रहे है। इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है,जिससे कि भविष्य में हिन्दू भावनाओं को आहत करने के इस तरह के प्रयासों पर रोक लग सके।

उल्लेखनीय है कि डीपी ज्वेलर्स वैसे तो बहुत बडा संस्थान है,लेकिन यहां नियम कायदों का कोई पालन नहीं किया जाता। कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोप इस संस्थान पर लगते रहते है। इतना ही नहीं ग्र्राहकों के साथ धोखाधडी और नकली हालमार्क का उपयोग किए जाने के भी मामले कुछ समय पूर्व सामने आ चुके है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *