ट्रेन में चाहिए लोअर बर्थ तो बुकिंग के समय इन नियमों का रखें ध्यान, रेल मंत्री ने खुद दी जानकारी 

Saroj kanwar
2 Min Read

Indian Railway:  हमारे देश में रोजाना बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना बेहद आरामदायक होता है इसके साथ ही साथ कम खर्चीला भी होता है। अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो आपको रेलवे के द्वारा बनाए गए कुछ नियमों का ध्यान रखना होगा इसके साथ ही साथ आपको लोअर बर्थ के लिए भी रेलवे के नियमों का ध्यान रखना होगा।

 रेलवे के द्वारा समय-समय पर यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए नियमों में बदलाव किया जाता है। इंडियन रेलवे ने लोअर बर्थ से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है जिसे हर यात्री को जानना चाहिए।

 ज्यादातर लोग ट्रेन में सफर करते समय लोअर बर्थ की चॉइस रखते हैं। लेकिन अब लोअर बर्थ सबसे पहले महिलाओं,बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

 लोअर बर्थ से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव 

 रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे का मानना है कि लोअर बर्थ महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ज्यादा जरूरी होता है। महिलाओं को ऊपर वाली सीट पर चढ़ने में परेशानी होती है इसलिए रेलवे ने फैसला किया है कि अब लोअर बर्थ ज्यादातर महिलाओं को और बुजुर्गों को दिया जाएगा।

 लोअर बर्थ के लिए होगा आरक्षित कोटा 

 रेलवे के नए नियम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक, 45 साल से ऊपर की महिला और विकलांग व्यक्ति जो बर्थ का विशेष चयन नहीं करेंगे उन्हें स्वचालित रूप से निचली बर्थ आवंटित की जाएगी। लोअर बर्थ के लिए आरक्षित कोटा होगा जिसके अंतर्गत स्लीपर क्लास में प्रति कोच 6-7 लोअर बर्थ, AC में 4-5 लोअर बर्थ, सेकंड एसी में तीन से चार लोअर बर्थ को शामिल किया जाएगा।

 रेलवे का बड़ा फैसला

रेलवे ने महिलाओं,बुजुर्गों और विकलांगों के आरामदायक यात्रा के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वह सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर सके।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *