जेईई मेन-2026: पहली बार कैलकुलेटर चला सकेंगे; लाइव फोटो, आधार लिंकिंग जरूरी,सेशन-1 के रजिस्ट्रेशन 27 तक

Saroj kanwar
1 Min Read

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेशन-1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 27 नवंबर तक होंगे। इस बार आवेदन व परीक्षा प्रक्रिया में कई बदलाव हैं। इसके मुताबिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर चला सकेंगे। इससे जोड़, घटाव, गुणा, भाग, प्रतिशत और स्क्वेयर रूट जैसे कैलकुलेशन किए जा सकेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों का समय बचाना और सटीकता बढ़ाना है

कुछ प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं…

लाइव फोटोः अब आवेदन के साथ देनी होगी। पहले नहीं देते थे। आधार लिंकिंग भी पहले नहीं थी। अब जरूरी है।

यूडीआईडी वेरिफिकेशनः पहले नहीं थी। अब पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों का ऑटो वेरिफिकेशन यूडीआईडी पोर्टल से होगा।

आईडेंटिटी प्रूफः यदि आधार या डिजिलॉकर से वेरिफाई नहीं किया है तो अपलोड करना होगा।

इसके अलावा, अब 10 से 200 केबी की फोटो, 10 से 100 केबी के सिग्नेचर और 50 से 300 केबी का कक्षा 10वीं के सर्टिफिकेट का फोटो अपलोड हो जाएगा।

पहले जेईई स्कोर केवल बीई/बीटेक एडमिशन के लिए मान्य था। अब इसका उपयोग इंटीग्रेटेड एमएससी, एमटेक, बीडेस, बीफार्मा जैसे कोसों में भी किया जा सकेगा। यानी एक ही परीक्षा से अब कई कोसों में एडमिशन का मौका मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *