छत्तीसगढ़ में नई सड़कों का होगा निर्माण, इन जिलों की चमकेगी किस्मत

Saroj kanwar
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के सभी शहरों की किस्मत चमकने वाली है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से यहां नई सड़कों का निर्माण होगा जिससे यातायात काफी आसान हो जाएगा और साथ ही साथ आदिवासी बहुल इलाकों का भी काफी ज्यादा विकास होगा।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से यहां कई शहरों का विकास किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह निधि विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों—दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, बस्तर, राजनांदगांव, बलरामपुर, कोंडागांव और जशपुर—के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन ऑल-वेदर सड़कों, मौजूदा मार्गों के सुदृढ़ीकरण, सेतु निर्माण और क्रॉस-ड्रेनेज संरचनाओं के विकास के लिए दी गई है.

उन्होंने बताया कि इन संरचनाओं के माध्यम से बस्तियों को ब्लॉक और जिला मुख्यालयों, बाजारों, विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ा जाएगा, जिससे शासन की पहुंच और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार होगा. विशेषकर बाढ़ग्रस्त और वर्षा ऋतु में अवरुद्ध हो जाने वाले क्षेत्रों में यह संपर्क संरचना जीवनरेखा का कार्य करेगी.


अधिकारियों ने बताया कि 4.3875 करोड़ रुपये की प्रशासनिक निधि का उपयोग निगरानी और मूल्यांकन, तकनीकी सहायता, क्षमता निर्माण और डेटा प्रबंधन के लिए किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि निधियों का उपयोग योजना दिशा-निर्देशों के अनुसार त्वरित और प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए. अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय न केवल छत्तीसगढ़ के दुर्गम अंचलों में संपर्क सुविधाओं के विस्तार को बल देगा, बल्कि सामाजिक समरसता, सुशासन, सेवा-सुलभता और स्थायी शांति की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगा.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *