छत्तरपुर में रंगोली और निबंध प्रतियोगिता के साथ हर घर तिरंगा अभियान की जोरदार शुरुआत

Saroj kanwar
1 Min Read

Chhatarpur News: छत्तरपुर में शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता और स्वतंत्रता उत्सव के साथ स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में तिरंगा रैलियां निकाली गईं और बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगोली प्रतियोगिताएं और स्कूलों में तिरंगा अभियान पर निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों का आयोजन शासकीय हाई स्कूल लखैरी, भगवां, विक्रमपुर, सिंगरौ और बारी में किया गया। रैली के जरिए लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने का संदेश भी दिया गया।

रैली में राष्ट्रीय सुरक्षा बलों को ऑपरेशन सिंदूर के लिए धन्यवाद भी दिया गया। अब अभियान के दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त तक तिरंगे की उपलब्धता, प्रचार-प्रसार और सार्वजनिक जगहों पर तिरंगे की दृश्यता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम होंगे। इनमें तिरंगा मेला, तिरंगा बाइक और साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, मानव श्रृंखला और तिरंगा गान शामिल हैं।

अंतिम चरण 13 से 15 अगस्त तक घर, दफ्तर और वाहनों पर तिरंगा लगाने और तिरंगे की दृश्यता बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *