चोइथराम सब्जी मंडी में  प्याज और लहसुन की आवक थोड़ी बढ़ीं, सोयाबीन तेल के भाव में बढ़ोतरी

Saroj kanwar
1 Min Read

चोइथराम सब्जी मंडी में प्याज और लहसुन की आवक थोड़ी बढ़ी रही। मंडी में करीब 25 से 30 हजार कट्टे प्याज और 4 से 5 हजार कट्टे लहसुन पहुंचे।

 आलू की आवक भी 5 से 6 हजार कट्टों के आसपास रही। बाजार में भावों में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिखा।

 एवरेज प्याज 9 से 11 रुपए किलो, सुपर प्याज 10 से 12.5 रुपए किलो बिका।

व्यापारियों का कहना है कि मंडी में फिलहाल आवक सामान्य बनी हुई है और भाव पिछले दिनों की तुलना में स्थिर हैं। 

हालांकि खरीदी-बिक्री में हल्की सुस्ती रही।

 उधर मंडी प्रशासन ने जानकारी दी है कि दशहरे के अगले दिन 3 अक्टूबर, गुरुवार को मंडी में अवकाश रहेगा। आलू चिप्स 1350 से 1500 ज्योति (कोल्ड) 1300 से 1350 आगरा 1000 से 1100 ज्योति मीडियम 700 से 800 गुल्ला 600 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1500 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 900 से 1000 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 500 से 600 लहसुन सुपर बोल्ड 5000 से 6000 मीडियम 4000 से 5000 बारिक 2500 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल।

उज्जैन तेल बाजार : सोयाबीन तेल 15

किलो 2130, सोयाबीन तेल 13 किलो 1880 रुपए के भाव रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *