चाँदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे ग्राहकों में खुशी की लहर है। पेश हैं ताज़ा भाव

Saroj kanwar
3 Min Read

ईपीएफओ अपडेट – पीएफ कर्मचारियों को खुशखबरी मिलने वाली है, क्योंकि केंद्र सरकार जल्द ही एक बड़ा तोहफा देने वाली है। सरकार पीएफ कर्मचारियों के लिए खजाना खोल सकती है। सरकार पीएफ कर्मचारियों के लिए न्यूनतम पेंशन राशि बढ़ाकर 5,000 रुपये कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह राशि महंगाई के खिलाफ बूस्टर डोज की तरह होगी।

इससे लगभग 8 करोड़ कर्मचारियों को फायदा हो सकता है और यह उनके लिए बड़ी राहत होगी। हालाँकि, ईपीएस के तहत पेंशन राशि में बढ़ोतरी की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं।

ईपीएस राशि पर तोहफा

कर्मचारी पेंशन योजना की न्यूनतम राशि बढ़ाई जा सकती है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार जनवरी में ईपीएस के तहत न्यूनतम पेंशन राशि की घोषणा कर सकती है। ऐसी चर्चा है कि न्यूनतम पेंशन राशि बढ़ाकर 5,000 रुपये की जाएगी। वर्तमान में, पीएफ कर्मचारियों के लिए न्यूनतम पेंशन राशि 1,000 रुपये है। लगभग 78 लाख कर्मचारी इसका लाभ उठा रहे हैं।

ईपीएफ संगठन लंबे समय से न्यूनतम पेंशन राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। ईपीएस के तहत पेंशन प्राप्त करने के कुछ नियम और कानून हैं। अगर आप 10 साल से ईपीएफ सदस्य हैं, तो आप पेंशन के पात्र होंगे। पेंशन का निर्धारण भविष्य निधि के आधार पर होता है। लाभ 58 वर्ष की आयु के बाद मिलना शुरू होता है।

पेंशन में आखिरी बार कब वृद्धि हुई थी?
जानकारी के लिए बता दें कि ईपीएस के तहत पेंशन राशि को 2014 में संशोधित किया गया था। उस समय न्यूनतम पेंशन राशि को बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया था। केंद्र सरकार द्वारा यूपीएस को मंजूरी दिए जाने के बाद से ही पीएफ कर्मचारी इस राशि में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। हालाँकि, सरकार ने आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया है।

सरकार हर वित्तीय वर्ष में ब्याज भुगतान की घोषणा करती है। वित्तीय वर्ष 2024 और 2025 के लिए 8.25% की दर से ब्याज दिया गया। यह ब्याज सभी पीएफ कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। अब सभी को आगामी वित्तीय वर्ष के ब्याज भुगतान का इंतज़ार है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *