खेत से मक्का के बीज और खाद चोरी, किसान ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Saroj kanwar
1 Min Read

Guna News: फतेहगढ़ के पास गांव पन्हेटी के रहने वाले किसान मेघराज बंजारा के साथ चोरी की घटना हुई है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है कि 29 जून को वह अपने खेत में मक्का बो रहा था, तभी किसी से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह खेत में 18 थैले मक्का बीज और 8 कट्टे एन.पी.के. खाद छोड़कर थाने चला गया।

जब वह कुछ समय बाद खेत वापस पहुंचा, तो वहां से सारे बीज और खाद गायब थे। किसान को शक है कि उसके खेत में से चोरी की गई है। उसने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *