खुशखबरी! मप्र की इन 57 अवैध कॉलोनियों  को किया जाएगा वैध, 10000 से अधिक परिवारों की चमकेगी किस्मत

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: गणेश चतुर्थी के 1 दिन पहले रतलाम शहर के 57 अवैध कॉलोनी में रहने वाले 10000 से अधिक परिवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में हुई MIC की बैठक में सभी 57 अनधिकृत कॉलोनी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर महत्वपूर्ण फैसला किया गया है।

  गणेश उत्सव के दौरान ही इन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को खुशखबरी दे दी गई है। महापौर ने 1998 से पहले की 57 अवैध कॉलोनी को निगम में शामिल कर वहां के रह वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।

 वहां के नागरिकों को निर्धारित विकास शुल्क निगम में जमा करना होगा। नगर निगम में कॉलोनी में सड़क पानी प्रकाश नाली आदि की सुविधा उपलब्ध कराएगी इसके साथ ही नागरिक भवन अनुज्ञा और बैंक से ऋण भी प्राप्त कर पाएंगे।

 नगर के मांगल्य मंदिर पहुंच मार्ग और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए सैलाना फोरलेन से गंगासागर कॉलोनी गंगासागर टंकी मांगल्य मंदिर होते हुए टैंकर रोड तक सड़क निर्माण कार्य की MIC भी दी गई है। इन कॉलोनी के वेद हो जाने से यहां के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

 कई वर्षों से लोग इसका इंतजार कर रहे थे अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है।इन सभी कॉलोनी में हर तरह की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में महापौर पटेल के अलावा भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू डाबी, सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त अनिल भाना, उपायुक्त शशि कपूर, कार्यपालन यंत्री जीके जायसवाल, महेश सिरोहिया, सहायक यंत्री अनवर कुरैशी, उपयंत्री राजेश पाटीदार, मनीष तिवारी, शिवम गुप्ता, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *