कैब से सफर करने वाली महिलाएं ध्यान दें, इन फीचर्स से बढ़ेगी आपकी सुरक्षा

Saroj kanwar
2 Min Read

Safety Tips: Ola, Uber और Rapido जैसी कैब सेवाओं ने सफर करना आसान बना दिया है, लेकिन इसके साथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ी हैं। हाल के दिनों में कैब में छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इन सेवाओं पर लोगों का भरोसा कम हुआ है।

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए कैब कंपनियों ने अपने ऐप में कुछ सुरक्षा फीचर्स जोड़े हैं, जिनका सही इस्तेमाल आपकी यात्रा को सुरक्षित बना सकता है।

राइड शुरू करने से पहले डिटेल मिलाएं
कैब बुक करते समय ऐप में दिखने वाले ड्राइवर की फोटो, नाम और कार नंबर को पिक करने आई गाड़ी से जरूर मिलाएं। अगर कोई जानकारी मेल न खाए तो उस कैब में न बैठें और तुरंत शिकायत करें।

पैनिक बटन और GPS ट्रैकिंग
सरकार ने दिसंबर 2023 से सभी कैब में पैनिक बटन और GPS अनिवार्य किया है। जरूरत पड़ने पर पैनिक बटन दबाने से पुलिस को तुरंत अलर्ट और आपकी लोकेशन मिल जाती है।

लोकेशन शेयर करें
Ola, Uber और Rapido ऐप में अपनी राइड की लाइव ट्रैकिंग अपने घरवालों या दोस्तों से शेयर करने का विकल्प होता है। इससे वे आपकी यात्रा पर नजर रख सकते हैं।

इन-ऐप इमरजेंसी फीचर
अब ऐप में इमरजेंसी के समय ऑडियो रिकॉर्डिंग का फीचर भी उपलब्ध है, जो सबूत इकट्ठा करने में मदद करता है। इन आसान उपायों को अपनाकर महिलाएं अपनी राइड को सुरक्षित बना सकती हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *