किसानों के लिए सरकार ने शुरू की शानदार योजना, 5 मिनट में मिलेगा ₹300000 का लोन, ब्याज मात्र 4% 

Saroj kanwar
3 Min Read

 हमारे देश की अधिकतर जनसंख्या आज भी खेती पर निर्भर है। खेती किसानी करने वाले किसानों की सहायता के लिए केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

कई बार ऐसा होता है कि किसानों को खेती के लिए समय पर कर्ज नहीं मिल पाता और ऐसे में उन्हें साहूकारों से ऊंचे ब्याज पर पैसे लेने पड़ते हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। कई बार ब्याज न भरने की वजह से किसानों ज्यादा परेशान हो जाते हैं और सुसाइड कर लेते हैं। सरकार ने किसानों के इस समस्या को दूर करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की हैं।

सरकार ने किसानों के लिए शुरू की है ये खास योजना


 किसानों के लिए सरकार ने क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को बैंक से कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है ताकि वह खेती से जुड़े सभी जरूरतो को पूरा कर सके। यह कार्ड एक तरह का क्रेडिट कार्ड होता है जिससे किसान अपनी जरूरत के हिसाब से बार-बार आसानी से पैसा निकाल सकते हैं।


 डिजिटल इंडिया के दौर में किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी शुरू की गई है ताकि किसानों को बैंक और दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। इस योजना को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है। तो आईए जानते हैं क्या है किसान क्रेडिट कार्ड योजना…


 किसान क्रेडिट कार्ड योजना

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम ब्याज दर पर आसानी से लोन उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत ₹300000 तक का लोन 4% ब्याज पर दिया जाता है।इसके लिए किस घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जरूरत के हिसाब से किसान अपने बैंक अकाउंट से समय-समय पर पैसा निकाल सकते हैं। कार्ड धारक को बीमा का सुविधा भी मिलता है। इस योजना को केवल फसल के लिए नहीं बल्कि पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन आदि के लिए भी शुरू किया गया है।₹300000 तक के लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ कर दी जाती है।

 कैसे करें इसके लिए आवेदन


 सबसे पहले आपको किसान क्रेडिट कार्ड योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।


 यहां आपको ‘ Kisan credit card ‘ सेक्शन को चुनना होगा और उसपर क्लिक करना होगा।


 इसके बाद आपको एप्लीकेशन फार्म दिखाई देगा जिसे ध्यान पूर्वक भरना होगा।

 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद स्कैन किए हुए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

 एक बार फिर से अपने डाक्यूमेंट्स का रिव्यू कर ले ताकि कोई गलती ना हो। डॉक्यूमेंट रिव्यू के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और आपको एक एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर मिल जाएगा।

 रेफरेंस नंबर की मदद से आप आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। मैं आपसे जानकारी चाहिए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *