कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया

Saroj kanwar
1 Min Read

रतलाम, 05 मार्च(इ खबर टुडे )  । होली का त्यौहार अपनों के साथ खुशियाँ बांटने का पर्व है, और इसी भावना को चरितार्थ करते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने होली के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंच कर  वृद्धजनों के साथ त्यौहार की खुशियाँ  बाटी । वृद्धाश्रम में ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया।

 कलेक्टर श्रीमती सिंह ने व्यक्तिगत रूप से आश्रम के प्रत्येक वृद्धजन से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। कलेक्टर ने वृद्धजनों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए मिठाइयां एवं कपड़े वितरित किए। वृद्धजनों ने भी इस स्नेहपूर्ण व्यवहार पर प्रसन्नता व्यक्त की और कलेक्टर को अपना आशीर्वाद दिया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *