कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब विमान में परिवार सहित कर सकेंगे देश भ्रमण 

Saroj kanwar
2 Min Read

केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत कर्मचारी अब परिवार के साथ विमान में देशभर में भ्रमण कर सकेंगे। यह सुविधा रेलवे विभाग की तरफ से दी गई है। जहां पर कर्मचारियों को हर चार वर्ष में एक बार अपने परिवार के साथ हवाई जहाज से भारत भ्रमण कर सकेंगे और इसका खर्च सरकार उठाएगी। लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) स्कीम में तीन सितंबर को बदलाव किया गया है।
नए नियमों के तहत रेलकर्मी और उनके परिवार अलग-अलग समय और जगहों पर यात्रा कर सकते हैं। वे ट्रेन, बस, हवाई जहाज (पद के अनुसार) और खास ट्रेनों जैसे वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी आदि में भी एलटीसी का लाभ ले सकेंगे। हालांकि, कुछ शर्तें हैं। टिकट केवल अधिकृत एजेंसियों से बुक करने होंगे और यात्रा के तीन महीने के भीतर खर्च का दावा करना जरूरी होगा। इसके अलावा, कर्मचारी अधिकतम 10 दिन की अर्जित छुट्टी को नकद करा सकते हैं।

इस स्कीम का मकसद रेलकर्मियों को छुट्टियों में अपने गृहनगर या पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए तेज और सुविधाजनक विकल्प देना है। नए नियमों को लागू करने के लिए गत तीन सितंबर को आधिकारिक मेमोरेंडम भी जारी किया गया है। पहले यह सुविधा साधारण मेल ट्रेनों के लिए थी।

बाद में राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत और तेजस जैसी ट्रेनों के लिए भी की गई। रेलवे यूनियनें लंबे समय से विमान यात्रा को एलटीसी में शामिल करने की मांग कर रही थीं, जो अब पूरी हो गई है। इस फैसले से हजारों रेलकर्मी अपने परिवार के साथ आरामदायक हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि अखिल भारतीय एलटीसी के तहत अब रेलकर्मियों को विमान सेवा का लाभ मिलेगा। इससे वे परिवार के साथ देशभर में घूम सकेंगे। इस स्कीम के तहत रेलकर्मी चार साल में एक बार यह सुविधा कुछ शर्तों के साथ ले सकेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *