एशियाई बाजारों में सोने की कीमतें बढ़ीं। नवंबर लगातार चौथा महीना है जब सोना मजबूती की ओर बढ़ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि निवेशकों को भरोसा है कि यूएस फेडरल रिजर्व अगले महीने इंटरेस्ट रेट में कटौती कर सकता है। पिछले सत्र में सोने की कीमतें थोड़ी फिसली थीं, लेकिन दिसंबर में रेट कट की उम्मीद बढ़ते ही बुलियन फिर से तेजी से चढ़ गया। शेयर बाजार की रैली में ठहराव के संकेत मिले, जिससे निवेशकों ने सोने की तरफ रुख किया। रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन-जापान के बीच कूटनीतिक तनाव जैसी जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं ने भी कीमतों को सहारा दिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4175 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5370 सेंट रही।
सोना ऊपर में 4192 नीचे में 4124 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी ऊपर में 5415 नीचे में 4995 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 126700 एक दिन पूर्व 126500
आरटीजीएस 129200
सोना 22 कैरेट 114850
चांदी चौरसा 164000
एक दिन पूर्व 162600
आरटीजीएस में 165300
चांदी टंच 164200 रुपए।