एमपी में अगले 48 घंटे में दो नए सिस्टम होंगे एक्टिव, इन 23 जिलों में होगी तबातोड़ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Saroj kanwar
2 Min Read

MP weather news : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से एक बार फिर से मध्य प्रदेश में तूफानी बारिश होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में दो नए सिस्टम बनने की वजह से केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार और कई राज्यों में भी भारी बारिश होगी।

 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 25 दिनों तक राज्य में भारी बारिश होने वाली है। राज्य का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 आज इन जिलों में हो सकती है तूफानी बारिश 

 आज मध्य प्रदेश के 23 जिलों में मौसम वैज्ञानिकों ने तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तूफानी हवा भी चलेगी और साथ ही साथ ब्रजपात का भी अलर्ट है।खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम भारी वर्षा बारिश का अलर्ट जारी है।

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, देवास,शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 अभी तक मध्य प्रदेश में 22 परसेंट से अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 परसेंट और पश्चिम मध्य प्रदेश में 23 पर्सेंट बारिश हुई है। पूरे राज्य में 40 इंच तक बारिश हो चुकी है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *