एडोरट-नैनपुर पंचवेली ट्रेन अब गोदिया तक, नए रूट से समय और पैसा बचेगा, यही रहेगा रूट

Saroj kanwar
3 Min Read

रेलवे ने इंदौर-नैनपुर के बीच चलने वाली पंचवेली एक्सप्रेस को अब गोंदिया तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। लंबे समय से गोंदिया, नैनपुर, छिंदवाड़ा और इंदौर के बीच सीधी रेल सेवा की मांग हो रही थी। इस विस्तार के बाद यात्रियों को समय और पैसा दोनों बचेगा। रेलवे ने नई समय-सारिणी तैयार कर मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे से अनुमोदन मांगा है। विस्तार लागू होने की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

यह रहेगा रूटः रूट के विस्तार के बाद ट्रेन गोंदिया से शाम 5:30 बजे चलेगी और नैनपुर 7:50 बजे पहुंचेगी, जहां से यह 8:00 बजे इंदौर की ओर प्रस्थान करेगी। छिंदवाड़ा में ट्रेन का आगमन रात 11:20 बजे और प्रस्थान 11:30 बजे होगा।


प्रस्ताव पास होने से यह होगा फायदा

इस एक्सटेंशन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, मंडला और छिंदवाड़ा से इंदौर तक सीधा सफर संभव होगा। अभी तक इन क्षेत्रों के यात्रियों को या तो जबलपुर या नागपुर होकर घूमकर यात्रा करनी पड़ती थी। इससे समय भी अधिक लगता था और यात्रा खर्च भी बढ़ जाता था। गोंदिया से इंदौर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने से व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन के लिए आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बढ़ेंगे यात्री : सबसे खास बात यह है कि संत हिरदाराम नगर (भोपाल)

से रोजाना करीब 150 के आसपास यात्री पंचवेली एक्सप्रेस से सफर करते हैं। गोंदिया तक विस्तार के बाद इस स्टेशन से यात्री संख्या और बढ़ने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि अब ट्रांसफर या रूट बदलने की झंझट खत्म हो जाएगी। यह ट्रेन भोपाल के यात्रियों के लिए भी गोंदिया और छिंदवाड़ा रेंज में जाने का सबसे सुविधाजनक विकल्प बनने जा रही है।

बनेगी उपयोगी ट्रेन… रेल अधिकारियों के अनुसार, इस रूट

विस्तार से पूरे क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और गोंदिया-नैनपुर-इंदौर के बीच लगातार बढ़ रही यात्री मांग को प्रभावी समाधान मिलेगा। एक लंबी दूरी को जोड़ने वाली यह सुविधा न सिर्फ स्थानीय यात्रियों के लिए बल्कि विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए भी बड़ा लाभ साबित होगी। विस्तार के बाद पंचवेली एक्सप्रेस इस रूट की सबसे उपयोगी ट्रेनों में से एक बन सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *