ईरान में तबाही, खामेनेई के बाद सत्ता कौन संभालेगा? जानिए

Saroj kanwar
3 Min Read

नई दिल्ली: परमाणु मिशन को आगे बढ़ाने पर अड़े ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई, मारे जा चुके हैं। कई ईरानी शहरों में मिसाइलें गिरती हुई और धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर, इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों ने ईरान को पूरी तरह से पस्त कर दिया है।

खामेनेई के अलावा, कई अन्य प्रमुख नेता भी मारे गए हैं। यह सवाल उठ रहा है कि उथल-पुथल से जूझ रहे ईरान का नेतृत्व कौन करेगा। आंतरिक हिंसा और विदेशी हमलों ने ईरान को वेंटिलेटर पर ला खड़ा किया है। इस्लामी राष्ट्र का उत्तराधिकारी कौन होगा, यह एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। इस्लामी देश के नेतृत्व को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही ईरानी जनता को अपना नेता चुनने की चेतावनी दे चुके हैं।
ईरान का सर्वोच्च नेता कौन होगा?
ईरान के अगले नेता का चुनाव एक बड़ा सवाल बन चुका है। अमेरिका और इज़राइल ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं, जिससे सड़कों पर दहशत का माहौल है। रोते-बिलखते बच्चे और परेशान महिलाएं जान बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

सैनिकों और आम नागरिकों में समान रूप से इज़राइली और अमेरिकी हवाई हमलों का डर साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, ईरान का नेतृत्व कौन करेगा, यह भी एक अहम सवाल है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अलीरेज़ा अराफ़ी को नेतृत्व परिषद के न्यायिक सदस्य के रूप में अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है, जिन्हें सर्वोच्च नेता के कर्तव्यों का अस्थायी रूप से निर्वाह करने का जिम्मा सौंपा गया है। ईरान के उपराष्ट्रपति आरिफ ने मंत्रियों और प्रांतीय राज्यपालों को निर्देश दिया है कि युद्ध की स्थिति में भी देश का प्रशासन सुचारू रूप से चलता रहे।

अमेरिका और इज़राइल के हवाई हमलों में अब तक कौन-कौन मारे गए हैं?
पिछले 30 घंटों में ईरान में स्थिति और बिगड़ गई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्य, रक्षा मंत्री अमीर नासिरज़ादेह, ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अब्दुल रहीम मूसावी, आईआरजीसी कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर, वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी, सैन्य खुफिया प्रमुख सलाह असादी और सर्वोच्च नेता के सैन्य ब्यूरो के प्रमुख मोहम्मद शिराज़ी अब तक अमेरिका और इज़राइल के निरंतर हमलों में मारे गए हैं।

इसके अलावा, हवाई हमलों में 40 ईरानी सैन्य कमांडर और कई राजनीतिक नेता भी मारे गए हैं। ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार, ईरानी पुलिस खुफिया केंद्र के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल गुलाम रजा रेजाइयन की भी मृत्यु हो गई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *