इस बार 10 दिन तक मनाया जाएगा शारदीय नवरात्रि, मां का वाहन गज पर सवार

Saroj kanwar
2 Min Read

Chhatarpur News: इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इस बार तृतीया तिथि दो दिन यानी 24 और 25 सितंबर को पड़ने के कारण नवरात्रि 10 दिन तक चलेगा। शास्त्रों के अनुसार तिथि का बढ़ना शुभ माना जाता है।

22 सितंबर को ब्रह्मवेला में प्रतिपदा तिथि व्याप्त रहेगी। सुबह 11.24 बजे के बाद हस्त नक्षत्र लगेगा, जो घटस्थापना के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही पूरे दिन शुक्ल योग रहेगा, जिसे जनमानस के लिए उत्तम समय माना गया है।

ज्योतिषाचार्य पं. सतानंद के अनुसार नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा स्वयं धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की प्रार्थनाएं सुनती हैं। यह समय आत्मशुद्धि, साधना और देवी कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। इस बार मां का वाहन हाथी होगा। हाथी पर मां का आगमन सुख-समृद्धि और अच्छे समय का प्रतीक है।

नवरात्रि के दौरान प्रत्येक दिन की तिथियां इस प्रकार हैं:

22 सितंबर: एकम तिथि

23 सितंबर: द्वितीया

24-25 सितंबर: तृतीया

26 सितंबर: चतुर्थी

27 सितंबर: पंचमी

28 सितंबर: षष्ठी

29 सितंबर: सप्तमी

30 सितंबर: अष्टमी

1 अक्टूबर: नवमी

2 अक्टूबर: दशहरा

इस नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा की आराधना, पूजा, कथा और भजन-कीर्तन में मन लगाएंगे। विशेषत: हाथी वाहन पर माता का आगमन इस पर्व को और भी शुभ बनाता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *